पठानकोट-चम्बा NH पर बारातियों से भरी स्कार्पियो हुई हादसे का शिकार

--Advertisement--

Image

तुनुहट्टी/चम्बा,भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा नैशनल हाईवे पर डगोह के निकट एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है जबकि अन्य सवार पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट से एक बारात चम्बा के लिए आई हुई थी।

शादी की रस्में पूरी करने के बाद बारात वापस पठानकोट के लिए रवाना हुई। बारात में शामिल उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब डगोह के निकट एक खतरनाक मोड़ पर पहुंची तो मोड़ काटते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी सड़क के किनारे पैरापिट से जा टकराई।

पैरापिट टूट जाने के कारण गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। इस गाड़ी में चालक समेत 8 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद लोगों को गाड़ी की खिड़की से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति को मामूली चोट आई है जबकि अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे, वहीं वाहन का काफी नुक्सान हुआ है।

रात का समय होने के कारण गाड़ी में सवार लोगों को बारात ले जा रहे दूसरे वाहनों में बिठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना की जानकारी पुलिस को न देने के कारण यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...