हिमाचल के पूर्व मंत्री मोहनलाल का निधन, सीएम ने जताया शोक

--Advertisement--

Image

चम्बा,भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के पूर्व आयुर्वेद मंत्री मोहन लाल का निधन हो गया है। टैगोर अस्पताल जालंधर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। दिवंगत मोहन लाल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मोहन लाल के निधन का समाचार मिलने के बाद समूचे चंबा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ सरोल में उनका अंतिम संस्कार होगा। मोहन लाल वर्ष 1998 से लेकर 2003 तक आयुर्वेद मंत्री रहे। गौरतलब है कि वर्तमान में चुराह(पूर्व में राजनगर विस) क्षेत्र से मोहन लाल ने 2007 में आखिरी चुनाव लड़ा और वह हार गए। इसके बाद सक्रिय राजनीति से वे दूर हो गए।

आयुर्वेद मंत्री रहते उन्होंने चंबा में औषधालय खोले। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमन व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विस उपाध्यक्ष हंसराज, डलहौजी विधायक आशा कुमारी, सदर विधायक चंबा पवन नैयर, भरमौर विधायक जियालाल कपूर, भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल, डलहौजी पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, जिला भाजपाअध्यक्ष डीएस ठाकुर, प्रदेश योजना बोर्ड सदस्य मनोज चड्ढा, प्रदेश पर्यटन निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, व एससी-एसटी निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह सहित अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन लाल के निधन का दुख प्रकट किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि मोहन लाल का चुराह क्षेत्र के विकास के लिए उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...