जूनियर इंजीनियर के 2335 आवेदन रद्द, निर्धारित शुल्क जमा नहीं कराया, अन्य पात्रता भी पाई अधूरी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर,व्यूरो

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर के 2335 अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया है। इसमें जेई सिविल के 1234 और जेई मेकेनिकल के 1100 आवेदन शामिल हैं। आयोग ने पोस्ट कोड 825 के तहत जेई मेकेनिकल और पोस्ट कोड 826 के तहत जेई सिविल के पदों को भरने के लिए सितंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। आयोग ने आवेदन पत्रों की छंटनी के दौरान पाया कि जेई मेकेनिकल के 1061 आवेदकों ने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया है।

जबकि, 39 आवेदकों ने अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा हिमाचल प्रदेश से उत्तीर्ण करने संबंधित प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है। इसी तरह पोस्ट कोड 826 के तहत जेई सिविल में 1094 अभ्यर्थियों ने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया। 141 अभ्यर्थियों ने अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल से उत्तीर्ण करने से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं सौंपा। जिसके चलते आयोग ने यह आवेदन रद्द किए हैं। हालांकि, आयोग ने तीन दिन के भीतर योग्य अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज आयोग में जमा करवाने की मोहल्लत भी दी है।

जेई मेकेनिकल के 15 पदों को भरने के लिए 4 अप्रैल को सुबह के सत्र में, जबकि जेई सिविल के 24 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा 24 अप्रैल को सुबह के सत्र में होगी। उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जेई के अधूरे आवेदनों को रद्द किया गया है। अगर किसी अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क या अपनी दसवीं और बारहवीं कक्षा हिमाचल के किसी बोर्ड से उत्तीर्ण की है तो वह दस्तावेज आयोग के कार्यालय में तीन दिन के भीतर उपलब्ध करवा सकता है।

एचआरटीसी बस कंडक्टर मूल्यांकन परीक्षा अब 30 को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 762 के तहत एचआरटीसी बस कंडक्टर के पदों को भरने के लिए 3 अप्रैल को प्रस्तावित मूल्यांकन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 3 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के चलते अब यह परीक्षा 30 अप्रैल को आयोग के कार्यालय में होगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...