ब्रेकिंग न्यूज़: जमीन विवाद में चली गोली,आईटीबीपी जवान की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

सदर थाना के तहत ग्राम पंचायत में वीरवार सुबह हुए जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। गोली लगने से एक आइटीबीपी जवान की मौत हो गई। गोली चलने की घटना की जानकारी मिलते ही लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे हथियार भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आपसी जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था और सुबह वीरवार सुबह यह विवाद ओर बढ़ गया। नगड़ा के वार्ड नंबर 7 के निवासी जसवंत सिंह ने इस विवाद में तैश में आते हुए विपन कुमार (37) निवासी नगड़ा. जोकि आइटीबीपी में कार्यरत है पर गोली चला दी। इससे विपन कुमार की मौत हो गई। शव को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है। गोली चलाने वाले जसवंत सिंह ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सुबह-सुबह हुई इस घटना ने ऊना में एक बार दहशत का माहौल बना दिया और जमीनी विवाद ने एक आइटीबीपी जवान को अकाल मृत्यु का ग्रास बना दिया। एसपी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...