सरकार अपने लोगों को लाभ देने के लिए कानून को नजरअंदाज कर रही

--Advertisement--

Image

शिमला,31मार्च.
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा व संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने लोगों को लाभ देने के लिए वह कानून को भी नजरअंदाज कर रही है।इससे साफ है कि भाजपा कानून का कितना सम्मान करती है।
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां कहा कि शिमला नगर निगम में वार्ड नंबर 1 भराड़ी बाज़ार से नामित पार्षद पर झूठा शपथ पत्र देने के मामले में शहरी विकास विभाग के निदेशक के उस आदेश की अनुपालना नही की जा रही है जिसमें उन्होंने उक्त पार्षद को नगर निगम पार्षद नामित करने के समय सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने का दोषी पाया गया था।निदेशक ने 3.11. 20.को पारित आदेश में सचिव नगर विकास को एक पत्र लिख उक्त पार्षद को अयोग्य ठहराते हुए उसे हटाने को कहा था,पर आज चार महीने बीत जाने के बाद भी उसे नही हटाया गया।
हिमराल ने सरकार की इस कार्यप्रणाली पर आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार ने प्रदेश में कानून की व्यवस्था ही बदल डाली है।प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा है जिसमें भाजपा के लोगों को राहत है जबकि दूसरों को कड़ाई से पालन करने का।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...