किसानों ने पंजैहरा से कृृषि बिल के विरोध में ट्रेक्टर मार्च कर रोष रैली निकाली।

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

किसान संघर्ष समीति की देखरेख में किसानों ने पंजैहरा से कृृषि बिल के विरोध में ट्रेक्टर मार्च कर रोष रैली निकाली। जहां पर नए कृषि बिलों को वापिस ना लेने के लिए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने इस दौरान नए कृषि कानूनो को रद्द करने की मांग रखी।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज पूरा देश परेशान है। दिल्ली को चारों ओर से किसानों ने घेर रखा है लेकिन सरकार अपने अडिय़ल रवैये के चलते किसानों की कोई बात नहीं सुन रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तीनों नए कृषि बिलों को रद्द किया जाए। एम.एस.पी. को लागू किया जाए।

एस.जी.पी.सी. सदस्य डॉ. दलजीत सिंह भिंडर ने कहा कि किसान पिछले चार महिनों से दिल्ली के सिंधू बोर्डर पर अपने मांगों को लेकर आंदोलन पर है लेकिन केंद्र सरकार इनकी कोई भी बात मनाने को तैयार नहीं है। जबकि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई सरकार इतना अडियल रवैया अपना रही है। जब किसानों को इस बिल की जरूरत ही नहीं है तो इसे लागू नहीं करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...