पंजाब में भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मलोट में फूटा किसानों का गुस्सा,कपड़े फाड़े, चेहरे पर पोथी कालिख

--Advertisement--

Image

पंजाब, भूपेंद्र सिंह राजू 

खेती से जुड़े तीन कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसान तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, शनिवार को किसान आंदोलन का एक अलग चेहरा भी सामने आया।

नाराज किसानों ने पंजाब के भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ा की पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया। भाजपा विधायक पर यह हमला मलोट शहर में हुआ। दरअसल, पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट पहुंचे।

अरुण नारंग यहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उन पर यह हमला हुआ। किसान पहले से ही भाजपा दफ्तर के सामने विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नारंग अपनी कार में वहां पहुंचे। किसानों ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंक दी।

किसानों ने उनकी कार को भी काला कर दिया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता नारंग को एक दुकान के अंदर ले गए, लेकिन बाद में जब नारंग बाहर आए, तो कथित तौर पर किसानों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की।

यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस किसानों से नारंग को बचाती हुई दिखाई दे रही है, जो विधायक को गाली देते रहे और पीटते रहे।

मलोट में किसानों ने शनिवार को सिर्फ भाजपा विधायक नारंग के साथ ही मारपीट नहीं की। बल्कि भाजपा के दो और नेताओं के साथ भी हाथापाई की। पुलिस भाजपा नेताओं को एक दुकान के अंदर ले गई और पीछे के रास्ते से उन्हें निकाला।

सूत्रों ने बताया कि हाथापाई के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी हल्की चोट लगी, क्योंकि हाथापाई करीब एक घंटे तक जारी रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...