चकमोह पंचायत में 23 उम्मीदवार मैदान में, सात अप्रैल को होगा चुनाव, वार्ड नंंबर तीन से रामानंद निर्विरोध चुने वार्ड सदस्य।

--Advertisement--

Image

निजी संवाददाता—बड़सर

विकासखंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह में प्रधान, उपप्रधान और सात वार्डों के सदस्यों के लिए सात अप्रैल को चुुनाव होगा। ग्राम पंचायत चकमोह में नामांकन के दौरान 27 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया था।

नामांकन वापस के दिन चकमोह पंचायत में तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं, जिसमें प्रधान पद के दो व उपप्रधान पद के एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस लिया है। अब पंचायत में 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर तीन से वार्ड सदस्य के लिए रामानंद शर्मा ने नामांकन पत्र भरा था व उसे वार्ड नंबर तीन से वार्ड सदस्य के लिए निर्विरोध चुना गया।

इसके अलावा दलचेहड़ा पंचायत में वार्ड नंबर चार से वार्ड सदस्य के लिए अनीता कुमारी ने नामांकन पत्र भरा था व उसे वार्ड नंबर चार से वार्ड सदस्य निर्विरोध चुनी गई। विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत चकमोह में सात अप्रैल को चुनाव होगा।

ग्राम पंचायत चकमोह में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें प्रधान पद के लिए चार, उपप्रधान पद के लिए पांच व छह वार्ड सदस्यों के लिए 14 उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। चकमोह पंचायत, आरओ ने उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए गए।

उधर बीडीओ बिझड़ी रमेश ने बताया कि चकमोह पंचायत में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए हैं। उन्होंने कहा कि चकमोह पंचायत में वार्ड नंबर तीन से वार्ड सदस्य व दलचेहड़ा पंचायत में वार्ड नंबर चार से वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि चकमोह पंचायत में सात अप्रैल को प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के चुनाव होगा व उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने भी चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वही उम्मीदवारों ने भी वोटरों की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...