बाहर नहीं होंगे आउटसोर्स कर्मी, बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ को सीएम से मिला आश्वासन।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

राज्य बिजली बोर्ड से आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर नहीं किया जाएगा। यह आश्वासन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी संघ को दिया। शनिवार शाम को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिल आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने सहित विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, उत्तरी क्षेत्र के सह संगठन मंत्री राकेश शर्मा, महामंत्री मंगत राम नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य मुद्दा जिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विद्युत बोर्ड ने बाहर किया था, जिनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

संघ ने मुख्यमंत्री को कहा कि बुरे समय में जब बोर्ड में कर्मचारियों को कमी थी तब इन्होंने दिन रात काम किया है व प्रदेश के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत वितरण किया है उनको बाहर निकलना दुर्भाग्य है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संघ को आश्वासन दिया है कि इन कर्मचारियों को बाहर नहीं निकाला जाएगा।

संघ ने मांग की है कि बोर्ड के अधिकारियों को दो दिनों के अंदर सर्विस कमेटी की बैठक की जाए व इससे संबंधित मुद्दे हल किए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related