
नूरपुर, देवांश राजपूत
नूरपुर के कोपडा पंचायत में बाहरी तत्वों द्वारा पंचायत क्षेत्र में नशा करने और उसके बाद हुड़दंग मचाया जा रहा है।यह युवा शराब और दूसरे प्रकार के नशे में धुत हो कर आने-जाने वालों को फब्तियां और गालियां निकालते हैं।
जब इन्हें गालियां ना निकालने और जहाँ से जाने को कहा जाता है तो यह जाने की बजाय लड़ाई करने पर उतारू हो जाते है।ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिससे पंचायत के माहौल पर विपरीत असर पड़ रहा है।पंचायत के युवाओं ने इसे लेकर स्थानीय पंचायत प्रधान से भी इस संबंध में बात की।
स्थानीय युवा अजय ने कहा की कुछ दिनो से बाहरी युवाओं द्वारा नशा करने और लड़ाई झगड़ा करने के मामले क्षेत्र में बढ़ रहे है और पंचायत को इस समंध में सूचित कर उचित कदम उठाने की अपील की है ताकि पंचायत का सद्भाव बना रहे और युवाओं पर इसका विपरीत प्रभाव ना पड़े।
वहीं कोपडा पंचायत प्रधान मीनू रानी ने कहा कि उन्हें इस सम्बंध में स्थानीय युवाओं द्वारा इस मामले को लेकर शिकायत पहुंची है जिसे लेकर वो नूरपुर प्रशासन और पुलिस से इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने की अपील करेगी।
