नूरपुर प्रशासन द्वारा पठानकोट-मंडी फोरलेन हेतु दूसरे चरण में अधिगृहित भूमि के लिए 66 करोड़ के अवार्ड घोषित।

--Advertisement--

Image

नूरपुर 26 मार्च, देवांश राजपूत

एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी है कि एनएच-154 पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत कंडवाल से भेडखड्ड तक दूसरे चरण में अधिगृहित की गई भूमि के लिए नूरपुर प्रशासन द्वारा लगभग 66 करोड़ 36 लाख रुपए के अवार्ड घोषित कर दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में नूरपुर उपमंडल के फोरलेन के निर्माण हेतु 20 अक्तूबर 2020 के द्वारा जारी सप्लीमेंट्री 3A नोटिफिकेशन के तहत 7-42-78 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस भूमि के अधिग्रहण हेतु 5 जनवरी, 2021 को 3D नोटिफिकेशन जारी की गई थी, जिसके तहत इस भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

उन्होंने बताया कि 29 राजस्व मोहाल के तहत दूसरे चरण में भू-अधिग्रहण का कार्य पूरा हो चुका है तथा 24 मार्च, 2021 को इसके अवार्ड घोषित किए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा इससे पहले 31 राजस्व राजस्व मोहाल के लिए 9 मार्च, 2018 के अंतर्गत जारी 3A नोटिफिकेशन के द्वारा 21-86-38 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है । जिसके लिए 25 फरवरी, 2021 को 79 करोड़ रुपए के अवार्ड प्रशासन द्वारा पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

सुरेन्द्र ठाकुर ने बतया कि अवार्ड घोषित होने के पश्चात धनराशि आबंटित करने हेतु सम्पूर्ण मामला नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा जा चुका है । उन्होंने बताया कि जैसे ही एनएचएआई से यह धनराशि प्राप्त हो जाएगी उसके पश्चात मुआवजा राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...