सनसनी मामला: भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट,माँ को किया घायल

--Advertisement--

Image

सोलन, जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं इसमें एक भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी और मां को घायल कर दिया है। घायल मां को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंुची और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सोलन पुलिस के अनुसार, थाना कंडाघाट के अंतर्गत यह मामला पेश आया है। नित्यानंद शर्मा गांव बडायवला, अंजी, कंडाघाट (सोलन) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च की रात 10ः30 बजे केडी शर्मा ने फोन करके बुलाया कि धर्म दत्त के मकान में किराए पर रह रहे संजू नेपाली क्वार्टर में चीख-पुकार की आवाज आ रही है। संजू का लड़का विकास अपनी मां और बहन को मारपीट कर रहा है। इसके बाद थाना कंडाघाट को सूचित किया और पुलिस मौके पर पहुंचे तो विकास की माता तुलसी डबल बेड पर और लड़की सरिता फर्श पर बिछाए गद्दे पर खून से लथपथ पड़ी थी।

वहीं, लड़की सरिता अर्धनग्न अवस्था में थी। डबल बेड और फर्श पर बिछे गद्दे के तकियों और बेडशीट पर काफी सारा खून लगा था। तुलसी और सरिता के सिर पर गंभीर चोटें लगी थी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया तथा दोनों घायलों को सीएचसी शोघी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद सरिता को मृत घोषित किया तथा तुलसी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आरोपी विकास ने अपनी माता और बहन हमला करने के अलावा सरिता की हत्या कर दी है। फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...