धर्मशाला हॉस्पिटल में टांडा के मरीजों को सी.टी. स्कैन की सुविधा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में पिछले लंबे समय से खराब चल रही सी.टी. स्कैन मशीन के चलते मरीजों को जोनल अस्पताल में राहत प्रदान की जा रही है। टी.एम.सी. प्रशासन को धर्मशाला अस्पताल की ओर से मरीजों के सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाने दी गई प्रपोजल पर टांडा अस्पताल प्रशासन ने हामी भर दी है।

जिसके चलते हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को सी.टी. स्कैन के लिए निजी अस्पतालों व क्लीनिकों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। धर्मशाला पहुंचने वाले टांडा के मरीजों को योजना के तहत बिना किसी अन्य प्रक्रिया से गुजरने की बजाय टी.एम.सी. अस्पताल की पर्ची पर ही यह सुविधा मिल रही है। हालांकि हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना कार्ड धारकों को सी.टी. स्कैन धर्मशाला में करवाने के लिए टांडा अस्पताल के एम.एस. से पर्ची पर इस सबंध में लिखवाना अनिवार्य है।

एम.एस. की मंजूरी के बाद मरीजों का धर्मशाला अस्पताल में सी.टी. स्कैन किया जाएगा। धर्मशाला अस्पताल की एमएस डाॅ. दीपाली शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर कार्ड धारक मरीज जिन्हें सी.टी. स्कैन की सुविधा टांडा में मशीन खराब होने के चलते नहीं मिल पा रही है, उन्हें धर्मशाला में यह राहत दी जा रही है। टी.एम.सी. के एम.एस. द्वारा मंजूरी देने के बाद उनके सी.टी. स्कैन धर्मशाला में किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...