नगर निगम धर्मशाला वार्ड-17 से खज्जियां गौसदन भेजे लावारिश पशु

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-17 सिद्धबाड़ी में लावारिश पशुओं की समस्या को हल करने के लिए बुधवार से मुहिम छेड़ दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को 16 लावारिश पशुओं को खज्जियां स्थित गौसदन भेजा गया। वहीं वीरवार को भी एक दर्जन से अधिक पशुओं को गौसदन भेजने की तैयारी की गई है।

स्थानीय लोग लंबे समय से लावारिश पशुओं से किसानों को आ रही समस्या से जूझ रहे थे। वहीं रास्तों और गलियों में लावारिश पशुओं की समस्या से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया था। लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक श्री विशाल नैहरिया जी  से मांग उठाई थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने वार्ड से लावारिश पशुओं की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस पर संज्ञान लेते हुए वार्ड-१७ में लावारिश पशुओं को गौसदन में भेजने के लिए व्यवस्था कर दी है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा सचिव श्री विशाल चौहान जी, श्री राजेंद्र नैहरिया जी,  श्री विनित कुमार, श्री मोती राम, श्री ईश्वर दास, श्री मुकेश शर्मा, श्री संजीव शर्मा, श्री रमन पंडित, श्री भूरू राम, श्री त्रिलोक चंद, श्री प्रीतम चंद, श्री दुर्गादास, श्री प्रेम चंद, श्री शशी कुमार, श्री प्रकाश चंद, श्री अमन कुमार, श्री देशराज नैहरिया, श्री मोहित और श्री सर्वजीत शर्मा आदि मुख्या रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...