अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रघुबीर बाली का नूरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

रघुबीर बाली का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव बनने के बाद आज प्रदेश के प्रवेश द्वार नूरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।यह स्वागत प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अम्बर महाजन की अध्यक्षता में हुआ। रघुबीर बाली ने कहा कि उन्हें जो राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है वो उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा हमेशा डबल इंजन की सरकार का ढोल पीटती है लेकिन यह डबल इंजन देश को विकास की ओर बढ़ाने की बजाए उसे पीछे धकेल रहा है।उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और केंद्र की सरकार सब कुछ निजी हाथों में बेचने के अभियान में जुटी है।

उन्होंने कहा कि आज हर इंसान इस मंहगाई में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बड़ी मुश्किल से कर पा रहा है।उन्होंने कहा कि देश की जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त है और वो भविष्य में इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।उन्होंने कहा कि बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होंगे और इन चुनावों कांग्रेस बहुत ही बेहतर प्रदर्शन करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...