चॉकलेट के साथ मुफ्त मिले खिलौने को निगलने से 10 माह के बच्चे की मौत

--Advertisement--

Image

होली/चम्बा, भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र होली की स्थानीय पंचायत में एक 10 माह के बच्चे की चॉकलेट के साथ फ्री मिला खिलौना निगलने के कारण टांडा में मौत हो गई। बच्चे की पहचान अक्षित पुत्र अमित कुमार गांव गुसाल डाकघर होली जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बच्चे ने एक पैकेट से खाने के लिए दूध और चॉकलेट की क्रीम निकाली। इसमें एक छोटा खिलौना भी निकला।

बच्चे ने चॉकलेट के साथ-साथ खिलौना भी निगल लिया, जो बच्चे के गले में अटक गया। परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गले से खिलौने को निकाल दिया लेकिन इस खिलौने की वजह से बच्चे के गले में घाव हो गए। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्चे को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार देर रात शिशु की मौत हो गई।

गौरतलब है कि नामी कंपनियां बच्चों को रिझाने और अपने उत्पाद की मांग को बढ़ाने के लिए पैक खाद्य पदार्थों में छोटे-छोटे खिलौने डाल रही हैं। बहरहाल, छोटे बच्चे इसे खाद्य पदार्थ समझ लेते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। ग्राम पंचायत होली के उप प्रधान मोला राम ने बताया कि बच्चे की खाद्य पदार्थ में निकलने वाले खिलौने को निगलने से मौत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...