हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित किये जा रहे स्किल कॉम्पीटीशन के लिए करें ऑनलाइन पंजीकरण

--Advertisement--

Image

हिमखबर, डेस्क 15 मार्च –

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने स्किल कॉम्पीटीशन में भाग लेने के लिए युवाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है । प्रदेश के इच्छुक युवा उम्मीदवार 31 मार्च, 2021 तक कौशल विकास निगम कीे वेबसाइट  www.hpkvn.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं । यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला मंडी समन्वयक अंचल शर्मा ने दी ।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने व्यावसायिक प्रशिक्षण के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को बढ़ावा देने के लिए इंडिया स्किल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ किया है । इसके अंतर्गत ही हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने स्किल कॉम्पटिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पात्रता मानदंड अनिवार्य है । प्रतिभागियों का जन्म पहली जनवरी, 1999 को या उसके बाद होना चाहिए । क्षेत्रवार विजेता को प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय 5,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये होगा ।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन्हंे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान करना है ।

अंचल शर्मा ने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को वेब डिजाईनिंग, आई.टी. नेटवर्क, आई.टी. साफटवेयर, साईबर सिक्यूरिटी, मोबाइल रोबोटिज, मकैनिकल इंजीनियरिंग डिजाइन, इलैक्ट्रोनिक्स, हेयर ड्रैसिंग, ब्यूटी थैरेपी, फैशन टैक्नोलॉजी, कुकिंग, बेकरी, होटल रिसैप्शन, रैस्टोरेंट सेवा, ऑटोमोबाइल टैक्नोलॉजी, कारपैंटरी, वैल्डिंग, प्लम्बिंग एंड हीटिंग, फलोरीसट्री, लैंडस्केप गार्डनिंग, ब्रिकलेईंग, वॉल एंड फ्लोर टाईलिंग तथा केबिनेट मेकिंग कौशल क्षेत्रों मंे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा ।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश विकास निगम के हेल्प लाइन नम्बर 0177-2623383 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

27 अप्रैल के बाद ही होगा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा

हिमखबर डेस्क  पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 27 अप्रैल को वोटर...

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...