नगर निगम मंडी के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में होंगे नामांकन पत्र दाखिल

--Advertisement--

Image

मंडी, 15 मार्च :

नगर निगम मंडी के लिए 7 अप्रैल को हाने वाले चुनाव के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे ।  निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि नगर निगम, मंडी के वार्ड नंबर 1 से 13 के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर और 14 व 15 वार्ड के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्थित नेरचौक के कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

नामांकन का कार्य 22 से 24 मार्च तक सुबह 11 से सायं 3 बजे तक किया जाएगा । 25 मार्च को सुबह 10 बजे से संबंधित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि 27 मार्च को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा । मतदान सम्पन्न होने के तुरंत बाद एमसी मुख्यालय मंडी में मतगणना की जाएगी।

बता दें, नगर निगम मंडी में में 15 वार्ड हैं। इनमें वार्ड नं.1 खलयार, वार्ड नं. 2 पुरानी मंडी, वार्ड नं. 3 पड्डल, वार्ड नं. 4 नेला, वार्ड नं. 5 मंगवाई, वार्ड नं. 6 सन्यारड, वार्ड नं. 7 तल्याहड़, वार्ड नं. 8 पैलेस कॉलोनी-1, वार्ड नं. 9 पैलेस कॉलोनी-2, वार्ड नं. 10 सुहड़ा, वार्ड नं. 11 समखेतर, वार्ड नं. 12 भगवाहन, वार्ड नं. 13 थनेहड़ा, वार्ड नं. 14 बैहना और वार्ड नं. 15 दौहन्धी शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

27 अप्रैल के बाद ही होगा पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की घोषणा

हिमखबर डेस्क  पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 27 अप्रैल को वोटर...

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...