रोजगार चाहिए तो 10 को आएं आईटीआई शाहपुर

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 10 मार्च को रोपड़ की एसएमएल इसुजु लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 70 आईटीआई वर्कमैन का चयन करेगी । वांछित व्यवसायों में इस वर्ष अपने अंतिम एग्जाम में अपीयर हुए प्रशिक्षु और आईटीआई पास युवा इस कैंपस साक्षात्कार में अपना भाग्य आजमा सकते हैं ।

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ईं. तरुण कुमार ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में नौ विभिन्न व्यवसायों फिटर , वेल्डर , मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रैक्टर मैकेनिक , डीजल मैकेनिक , ड्राइवर कम मकैनिक , मशीनिस्ट , इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और ऑटो इलेक्ट्रिशियन व्यवसायों के युवा भाग ले सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि यह कैंपस साक्षात्कार आईटीआई शाहपुर में सुबह 9:30 बजे शुरू होगा । उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

एसएमएल इसुजु लिमिटेड कंपनी के एचआर विभाग के मैनेजर जसविंद्र सिंह ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में चयनित होने पर इन युवाओं को एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट आधार पर रखा जाएगा , जिसकी एवज में इन्हें 419 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ग्रॉस सैलरी मिलेगी । इसके अलावा चयनित युवाओं को यह कंपनी यूनिफॉर्म , सेफ्टी शूज और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंटस के अलावा सस्ती दर पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाएगी ।

आईटीआई शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को 10वीं और आईटीआई पास होने के प्रमाण पत्र , रिज्यूम , आधार कार्ड , एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र , बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स अपने साथ लाएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...