मेडिकल कॉलेज टांडा में महिला दिवस पर बच्चियों के जन्म के समय एसडीम उपस्थित:

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने आज महिला दिवस को एक अलग और विशेष तरह से मनाने की पहल की,जो समाज को एक बहुत अच्छा संदेश देता है।महिला दिवस को मनाने के लिए एसडीम कांगड़ा टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां आज महिला दिवस पर जन्म लेने वाली बच्चियों के जन्म के दौरान एसडीएम कांगड़ा टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की टीम और प्रसव वाली महिलाओं के साथ रहे।

इस विशेष अवसर पर जन्म लेने वाली नई बच्चियों के जन्म के बाद उन्होंने बच्चियों तथा माताओं और डॉक्टरों के साथ फोटो करवाई, जिसकी एक प्रतिलिपि यादगार के रूप में उन बच्चियों की माताओं को दी।

एसडीम कांगड़ा ने माताओं को यह जानकारी दी, कि वह किस प्रकार अपने और अपने बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, और प्रत्येक प्रकार का विकास करने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं।

इस मौके पर उन्होंने ईश्वर से बच्चियों और उनकी माताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...