अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर अर्धनारीश्वर समाज संस्था के तत्वधान में स्वारघाट स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

--Advertisement--

Image

स्वारघाट, सुभाष

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर अर्धनारीश्वर समाज संस्था के तत्वधान में स्वारघाट स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष बिजली महंत द्वारा की गई। इस अवसर पर डी एस पी नैना देवी अभिमन्यु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है।

संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। किंतु वर्तमान में हालत बेहद चिंताजनक बनते जा रहे है। लेकिन हमारी संस्कृति को बनाए रखते हुए नारी का सम्मान कैसे किय जाए, इस पर विचार करना आवश्यक है। इस अवसर पर तहसीलदार स्वारघाट हुस्न चंद चौधरी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर संस्था द्वारा उपमंडल स्वारघाट के तहत अनेक महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री नैना देवी के पूर्व विधायक के के कौशल, थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट विरोचन नेगी, भाग सिंह, लेख राम कौंडल, सुमन कुमारी, कमलेश ठाकुर सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...