
इन्दौरा, व्यूरो
अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण कार्य के लिए देश में धन राशि एकत्रित की जा रही है जिसमें कृष्णा राम लीला कल्ब इन्दौरा ने 151000 की राशि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भेजी।कृष्णा राम लीला कल्ब के सदस्यों ने बताया कि उनका कल्ब 1947 से पहले का बना है।
उन्होंने कहा की उनके कल्ब ने घर घर जाकर यह धन एकत्रित किया है और इलाके वासियों के सहयोग से यह धन एकत्रित कर श्री राममंदिर निर्माण के लिए भेजी जा रही है।
