7-8 मार्च को बारिश व बर्फबारी की चेतावनी.

--Advertisement--

Image

मंडी, 6 मार्च:

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 और 8 मार्च को मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है । उन्होंने बारिश और बर्फबारी की आशंका को ध्यान में रखते सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक उंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।

उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...