पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया।

--Advertisement--

Image

हरिपुर/ कांगड़ा, राजीव जसबाल

पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बनखंडी के निकटवर्ती गांव टेहड़ा में एक महिला के साथ मारपीट को लेकर थाना हरिपुर में मामला पंजीकृत हुआ है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसी गांव की महिला व उसके समधी ने उसके साथ आकर मारपीट की है तथा उसके बाड़ को उखाड़ दिया।

पीड़ित महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि, उसने अपनी जमीन के रास्ते के किनारे बाढ़ लगाया हुआ है। जिसको उसी गांव की एक महिला व उसका समधी उखाड़ रहे थे। जब महिला ने उन्हें ऐसा करने से रोका तथा वहां पर जाने लगी तो उन्होंने उसे रोककर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके समधी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उनकी मारपीट से उसे उसकी जेठानी ने बचाया है।

महिला ने शिकायत में कहा है कि उन दोनों की मारपीट व धक्के की बजह से उसकी बाजू व पीठ पर चोट आई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके समधी ने जब उसे धक्का मुक्की की तो इसकी बजह से उसकी स्वेटर के बटन भी टूट गए हैं तथा स्वेटर फट गई है।हरिपुर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला का मैडिकल करवाया गया है। मामले की आगामी छानबीन चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...