देश में ई-परिवहन सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश बना पहला राज्य

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं परमिट आदि परिवहन सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। देश में ई-परिवहन सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को राज्य परिवहन विभाग की ई-परिवहन व्यवस्था का शुभारंभ किया। कांगड़ा और शिमला के बाद अन्य 10 जिलों में भी लोग इन सुविधाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकेंगे। अब वाहन मालिकों को एसडीएम या आरएम कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक ई-विधानसभा, ई-बजट और अब ई-कैबिनेट की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि व्यापार में सुगमता में प्रदेश 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया है। दूरभाष से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन -1100 शुरू की है। सरकार ने कोविड महामारी के दौरान प्रदेश के बाहरी राज्यों में फंसे लगभग ढाई लाख लोगों की सुरक्षित प्रदेश में वापसी करवाई। ऑनलाइन परिवहन सेवाओं में अगर दिक्कतें आ रही हों तो लोग 0177-2654185 नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है। परिवहन एवं उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि शिमला और कांगड़ा जिले में दो पायलट परियोजनाएं शुरू की गई थीं, जिनमें खामियां सुधारने के बाद पूरे प्रदेश में इस प्रणाली को क्रियान्वित किया गया है। प्रधान सचिव, परिवहन केके पंत ने बताया कि प्रदेश में लगभग 18 लाख वाहन पंजीकृत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...