लापरवाही: ईयरफोन लगाकर सुन रहा था गाना, ट्रेन चालक बजाता रहा हॉर्न, कटकर मौत

--Advertisement--

Image

जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर एक गांव के पास ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन का ड्राइवर लगातार हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयरफोन लगा होने के कारण युवक उसकी आवाज नहीं सुन सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी दिनेश सिंह के मकान के पास से ही रेलवे लाइन गुजरी है। मंगलवार को उनका पुत्र हर्षित सिंह(18) कान में ईयरफोन लगाकर बेफिक्री से रेल पटरी पर टहल कर गाने सुन रहा था।

इसी बीच वाराणसी की तरफ से प्रतापगढ़ जा रही ट्रेन वहां पहुंची। लोगों के मुताबिक युवक को पटरी पर देखकर ट्रेन का ड्राइवर तेज हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयर फोन लगे होने की वजह से युवक को सुनाई नहीं पड़ा।
इंजन से कटकर उसकी मौत हो गई। लोग दौड़े और मोबाइल नंबर के आधार पर घर वालों को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिली और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...