धर्मशाला कॉलेज गेट के बाहर खुनी खेल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

डिग्री कॉलेज धर्मशाला के मुख्य गेट के पास एक छात्र और युवकों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। इस झगड़े में छात्र का बचाव करने आया उसका दोस्त भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक पर गेट के बाहर बर्गर की रेहड़ी से चाकू उठाकर हमला किया गया है। इस संदर्भ में कॉलेज प्रशासन और छात्र ने सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला में केशव सिंह निवासी दरगेला तहसील शाहपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह धर्मशाला कॉलेज में बीवॉक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। सोमवार को वह अपनी क्लास लगाने के बाद घर जाने के लिए कॉलेज से बाहर निकला था। इस दौरान कॉलेज के बाहर चौक पर खड़े युवक ने उसका रास्ता रोका तथा बहस करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। केशव का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक के 3 से 4 साथी भी थे। इस मारपीट के दौरान केशव का दोस्त गौरव उसको बचाने के लिए पहुंचा।

इस दौरान आरोपी युवक ने कॉलेज गेट के साथ ही बर्गर की रेहड़ी से चाकू उठाया और गौरव पर हमला कर दिया। इस जानलेवा मारपीट के दौरान केशव तथा गौरव को चोटें आई हैैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने इस मामले को लेकर पुलिस थाना को सूचित कर दिया है। वहीं, केशव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। केशव तथा गौरव पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी युवक धर्मशाला के साथ लगते ही क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मारपीट के बाद आरोपी सभी युवक मौके से फरार हो गए हैं। उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...