लाइसेंस बनवाने का बिचौलिया ने लिया 3500, दर्ज होगा मुकदमा

--Advertisement--

Image

जौनपुर, सूरज विश्वकर्मा

कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार की सुबह औचक निरीक्षण किया। पूछताछ में एक आवेदक ने लाइसेंस बनवाने के लिए 3500 रुपये वसूलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने बिचौलियों को चिन्हित करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लिपिक तारा सिंह चौहान का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लाइसेंस बनवाने वालों से बात की। पूछा कि लाइसेंस बनवाने के लिए कितने रुपये लिए जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए आनलाइन प्रक्रिया है, जिसकी निर्धारित फीस 350 रुपये है, लेकिन बाहर दुकानों पर 500 लिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने आरआइ अशोक कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जिन दुकानों से लोगों के आनलाइन आवेदन किए जा जांच रहे हैं उनकी जांच की जाए। जांच में जो दुकानदार निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे ले रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने कार्यालय में पंजीयन का सर्वर रूम, पंजीयन अनुभाग, पुराने वाहनों के पंजीयन कक्ष का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए जाने की जानकारी प्राप्त की। आरआइ ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को निर्देश जारी किए गए हैं उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लाइसेंस बनवाने आए मंगल प्रजापति निवासी राशिद आबाद विशेश्वरपुर से बात की। उन्होंने बताया कि हमारा लाइसेंस बनवाने के लिए 3500 रुपये बिचौलिए ने लिया है।

जिस पर जिलाधिकारी ने आरआइ को निर्देश दिया कि उसका पता लगाकर एफआइआर दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया है कि सीधे कार्यालय में आएं तथा जो भी शुल्क निर्धारित है उसको ही दें। अगर कार्यालय में कोई दिक्कत होती है तो हम लोगों से संपर्क कर सकते हैं। । उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...