परिवहन निगम की बस अम्ब के नजदीक पक्का परोह में दुर्घटनाग्रस्‍त…

--Advertisement--

Image

अम्ब/ऊना, अमित शर्मा 

दिल्ली से बैजनाथ रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अम्ब के नजदीक पक्का परोह में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। आज सुबह तड़के साढ़े पांच बजे के करीब दिल्ली से बैजनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस के पक्का परोह रेलवे पुल के पास पहुंची, इस दौरान अचानक बस के आगे नील गाय का एक झुंड आ गया। गनीमत रही कि बस की गति धीमी थी और चालक ने समय रहते बस पर नियंत्रण पा लिया, अन्यथा बस के आगे अचानक आए नील गाय के झुंड के कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

उधर, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पक्का परोह में चालक की मुश्तैदी से बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं अचानक हुए इस हादसे के कारण बस का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...