टेडी बियर में छिपा रखी थी नशे की खेप, पुलिस के हाथ लगी चार किलोग्राम भुक्की,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के बरमाणा पुलिस ने चार किलोग्राम भुक्की के साथ आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस द्वारा शाम के समय नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान पुलिस को दसगांव में भुक्की बेचने के बारे में सूचना मिली कि एक व्यक्ति भुक्की बेचने का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां पर जब निरीक्षण किया तो पंचायत प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था।

वहीं, पुलिस द्वारा जब यहां पर एक कमरे की तलाशी की तो यहां घर के एक कमरे में रखे गए बैड बॉक्स को खोला तो इसमें एक टेडी बियर रखा हुआ था। जब पुलिस पुलिस कर्मियों ने टेडी बियर में लगी चेन को खोला तो इसमें एक लिफाफा था, जिसमें भुक्की छिपाई गई थी।

 इसके चलते पुलिस को यहां पर निरीक्षण के दौरान चार किलोग्राम 54 ग्राम भुक्की मिली। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस बारे में एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चार किलोग्राम भुक्की बरामद की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...