कोंडावाला में पानी के लिए हाहाकार

--Advertisement--

Image

श्री नैना देवी जी, सुभाष चंदेल

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोडांवाला के गांव कोडांवाला गांव के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके नल में तीसरे या चौथे दिन नल में नामात्र पानी आता है. जिस से गुजारा करना बहुत कठिन हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी के लिए प्राइवेट बोरवेल का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उनका समय ओर पैसा नष्ट हो रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का हल 7 दिन के अंदर अंदर नहीं किया गया तो वे लोग स्थानीय पंप हाउस का घेराव करेंगे और जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी. ग्रामीणों ने बताया कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस बनी रही.

ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से गुजारिश की है कि उनकी समस्या का हल शीघ्र अति शीघ्र कराया जाए ताकि वह अपना जीवन ठीक ढंग से व्यतीत कर सकें. इस बारे में जब जल शक्ति विभाग के जेई शुभम गौतम से बात की गई तो बताया कि बिजली के कट लगने से यह परेशानी आ रही है. अगर किसी प्रकार की कोई भी समस्या होगी तो उसे शीघ्र हल कर दिया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...