25 फरवरी को होगी मन्दिरों की आरती के सीधे प्रसारण सम्बन्धी प्री-बिड बैठक: एडीएम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि कांगड़ा, ज्वालामुखी और चामुंडा मंदिर की आरती के सीधे प्रसारण से सम्बन्धी प्री-बिड बैठक 25 फरवरी, 2021 को प्रातः 11 बजे धर्मशाला उनके कार्यालय में आयोजित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्री-बिड में भाग लेने के इच्छुक सभी पक्ष ई-मेल के माध्यम से 24 फरवरी, 2021 को या उससे पहले इस कार्यालय को पूर्व सूचना देकर प्री-बिड बैठक में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टियों द्वारा प्रस्तुत सुझाव अंतिम नहीं होंगे और इसे संबंधित समिति की सिफारिश के बाद ही स्वीकार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रामपुर लवी मेले में जुए का खेल, पुलिस की छापेमारी में 7 लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर लवी मेले में जुआ खेलने...

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू

युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, सिक्योरिटी गार्ड...