केवल सिंह पठानिया का फिर बढ़ा राजनीतिक कद, सोलन नगर निगम के बने ऑब्जर्वर

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

पंचायती राज चुनावों में शाहपुर विस् में बेहतरीन प्रदर्शन करने का सिला कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को मिला है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश की चारों नगर निगम के लिए 16 ऑब्जर्वर तैनात किए है। जिसमें पूर्व मंत्रियों, विधायकों के बीच केवल पठानिया को नियुक्ति मिली है। कांग्रेस के बड़े दिग्गजों के बीच जगह बनाने वाले पठानिया की ताजपोशी से समर्थकों में खासी खुशी की लहर है।

बता दें कि केवल सिंह पठानिया ने अपने विस् शाहपुर में 4 में से 3 जिला परिषद सदस्य जितवाएँ है।वहीं नगर पंचायत शाहपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष की ताजपोशी करवाई। यहां तक कि 70 फीसदी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को निचली संसद में जीत दिलवाई है।

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, राजेश धर्माणी, पालमपुर नगर निगम में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक राम लाल ठाकुर, इंद्र सिंह लखनपाल, सोलन में विधायक राजिंदर राणा, पूर्व विधायक हर्षवर्द्धन चौहान, मोहन लाल बरागटा, केवल पठानिया, जबकि नगर निगम मंडी में पूर्व मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह, सुंदर ठाकुर और विनोद सुल्तानपुरी को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...