पांवटा में खड्ड में डूबा नौ साल का बच्चा, पुल पार करते वक्त फिसला पैर, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढूंढा शव

--Advertisement--

Image

कार्यालय सवांददाता – पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में एक नौ वर्षीय लड़के की बाता खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शाकिर पुत्र रहमान निवासी कुंडलियों जब अपने भाई के साथ अस्थायी पुल से बाता खड्ड को पार कर रहा था तो पैर फिसलने के कारण अचानक खड्ड में गिर गया और देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद उसके चचेरे भाई ने परिजनों को सूचित किया तथा लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस को सूचित किया गया,

जिसके बाद माजरा पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू करवाई। गोताखोरों ने कुछ ही समय बाद उसके शव को बाता खड्ड से बाहर निकाल लिया। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...