अंतिम यात्रा पर निकले सुजान सिंह पठानिया, नम आंखों से दी विदाई

--Advertisement--

Image

फतेहपुर: अनिल शर्मा

कांग्रेस नेता और फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मझार में शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। पार्थिव देह को पुत्र भवानी सिंह पठानिया ने पुलिस थाना फतेहपुर के कर्मचारियों द्वारा सलामी देते हुए मुखाग्नि दी।

बता दें कि सुजान सिंह पठानिया पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पठानिया के अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री राकेश पठानिया ने शिरकत की। इससे पहले सुजान सिंह पठानिया के घर से 11 बजे जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, उघोग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान,पूर्व मंत्री जी एस बाली,पूर्व मंत्री हरवंस राणा(गुलेर),मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य, विपल्व ठाकुर, अजय महाजन,कुलदीप राठौर,केवल पठानिया,सुधीर शर्मा,चंद्र कुमार,अशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा,पवन काजल,संजय रत्न,आशा कुमारी ,पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल ,कृपाल परमार,डीसी राकेश प्रजापति,एसपी विमुक्त रंजन सहित दर्जनों नेताओं ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...