शास्त्री के 66 पदों पर काऊसलिंग के लिए पहुंचे 169 अभ्यार्थी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

शास्त्री पदों पर बैचवाइज नियुक्ति हेतु डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में काऊसलिंग का आयोजन किया गया। निर्धारित समय से पहले ही अभ्यार्थियों का काऊसंलिंग स्थल में पहुंचना शुरु हो गए था। काऊसलिंग शाम करीब 4ः15 तक चली। इस दौरान शिक्षा अधिकारियों ने काऊसलिंग में आए अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। काऊसलिंग में करीब 169 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। 169 अभ्यार्थियों में से 85 जिला कांगड़ा के तथा 84 अभ्यार्थी अन्य जिला से काऊसलिंग के लिए पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि विभिन्न श्रेणियों में 66 पद भरे जाने हैं। इन पदों में सामान्य अनारक्षित में 25, अनुसूचित जाति में 13, अन्य पिछड़ा वर्ग में 11, अनुसूचित जनजाति में 2, अनुसूचित जाति डब्ल्यू.एफ.एफ. में 1, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग में 8, अनुसूचित जाति बी.पी.एल./आईआर.डी.पी. में 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (बी.पी.एल.,आई.आर.डी.पी.) में 2, अनुसूचित जनजाति (बी.पी.एल./आई.आर.डी.पी.) में एक पद शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...