किसानों के हकों से खिलवाड़ कर रही सरकारः काजल

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसान विरोधी है। खोली गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत पवन काजल ने कहा कि इस बिल के लागू होने से हिमाचल प्रदेश के किसानों को भी खासा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों के खत्म होने और न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को न मिलने से कई किसान भूखे और ठगे रह जाएंगे। केंद्र सरकार सरमायेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीब किसानों के हकों से खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस पार्टी गरीब किसानों से अन्याय किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। काजल ने कहा कि खोली गांव के किसानों की उपजाऊ भूमि को सकाड खड्ड के बहाव से बचाने के लिए लगभग 2 करोड रुपए से चैनेलाइज किया गया है। उन्होंने कुएं के पास पुलिया के निर्माण के लिए 7 लाख रुपए देने और महिला मंडल के भवन के लिए भी उपयुक्त राशि मुहैया करवाने की घोषणा की। काजल ने गांव की हरिजन बस्ती में चल रही पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस मौके पर खोली से पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर, आशा ठाकुर, सुरेश चंद, करतार चंद, प्रवीण और प्यारो सहित अन्य ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...