विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में धूम-धाम से मनाई जा रही माता की जयंती।

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में आज माता रानी की जयंती की धूम है मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों फूलों को गुब्बारों से नवविवाहित दुल्हन की तरह सजाया गया है।

पंजाब के पटियाला लुधियाना रोपड़ से आए कारीगरों के द्वारा मंदिर की सजावट का काम बखूबी किया गया है सजावट में जहां पर दो-तीन दिन का समय लगा

वहीं पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा माता की जयंती के उपलक्ष्य पर मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में खान पान की भी उचित व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए गरमा गरम स्वादिष्ट व्यंजन जिनमें गरम गजरेला, केसर वाला दूध, गरमा गरम गुलाब जामुन, गरमा गरम टिक्की और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं

हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते मंदिर न्यास के द्वारा पूरी सतर्कता भी बरती जा रही है।मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और माता की जयंती के शुभ लक्ष्य पर श्रद्धालु मां के दीदार करके अपना जीवन धन्य कर रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...