स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान वन मंत्री नूरपुर में रहे मौजूद।

--Advertisement--

Image

नूरपुर 25 जनवरी, देवांश राजपूत

पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान वन मंत्री श्री राकेश पठानिया स्थानीय बचत भवन में मौजूद रहे। इस मौके पर एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर परिषद के पार्षद, ज़िला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्य तथा पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने कहा कि पचास वर्ष के इस सफर में मुश्किलों के बाबजूद भी हिमाचल ने एक मजबूत इरादे से आगे बढ़ते हुए पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में विकास की एक नई इबारत लिख कर मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि इस विकास का श्रेय प्रदेश सरकारों के साथ-साथ यहां के मेहनतकश लोगों को जाता है, जिनके कठिन परिश्रम से विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं।

वन मंत्री ने लोगों को पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष तथा गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विकास की यात्रा को निरंतर जारी रखने में प्रदेशवासियों का सहयोग प्रदेश सरकार को मिलता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...