शिमला के ठियोग क्षेत्र से दिव्यांश, आदित्य शर्मा और शिवांश शर्मा लापता हैं, तीनों 15 नवंबर की शाम से घर नहीं लौटे, पुलिस और परिजन तलाश में जुटे हैं।
हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र से तीन बच्चों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। तीनों बच्चे 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे से लापता बताए जा रहे हैं। बच्चों के अचानक गायब होने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता बच्चों की पहचान दिव्यांश निवासी गांव नमोटी, आदित्य शर्मा निवासी गांव धगाली और शिवांश शर्मा निवासी गांव चिखड़ के रूप में हुई है। तीनों ठियोग क्षेत्र के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे के बाद तीनों बच्चे अपने घरों से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
लोगों से जानकारी देने की अपील
पुलिस और परिजन बच्चों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी ने इन बच्चों को कहीं देखा हो या उनके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या उनके परिजनों को सूचित करें। बच्चों से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर उसकी पुष्टि करें और अफवाहों से बचें। फिलहाल सभी की प्राथमिकता तीनों बच्चों की सुरक्षित वापसी है।

