पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गगल में दिवंगत भाजपा नेता हिंदवीर कोहली के घर पहुंचे, परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गगल पहुंचकर दिवंगत भाजपा नेता एवं पूर्व जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष हिंदवीर कोहली के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि हिंदवीर कोहली संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता थे। पार्टी के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, विधायक दीपराज, विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु और जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

