हिमाचल में दर्दनाक हादसा: पुल से खड्ड में गिरी कार, होमगार्ड जवान की मौत, DSP का गनमैन गंभीर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, पुल से कार खड्ड में गिरने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि DSP का गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को बेहतर उपचार के लिए AIIMS रेफर किया गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मंडी जिले के सरकाघाट में हादसा हुआ है। इसमें होम गार्ड जवान की मौत हो गई और डीएसपी के गनमैन की हालत गंभीर है। 10 नवंबर की रात को यह हादसे पेश आया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हटली के अंतर्गत जबोठी खड्ड के पास बने पुल से कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार होमगार्ड जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति डीएसपी के गनमैन के पद पर तैनात है। शव की पहचान जयपाल पुत्र प्रभु, निवासी ग्राम व डाकघर भद्रवाड़, तहसील सरकाघाट, जबकि घायल संजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव स्याठी, डाकघर लौंगणी, तहसील धर्मपुर को एम्स, बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों डीएसपी के चालक की बेटी की शादी से रात को वापस लौट रहे थे, तब गाड़ी हादसे का शिकार हुई।।

प्रत्यक्षदर्शी पंप ऑपरेटर राजेश कुमार ने बताया कि वह 11 नवंबर की रात लगभग 9:30 बजे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। करीब रात 12:30 बजे उन्हें पुल के पास खड्ड की तरफ एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो गाड़ी के अंदर अगली सीटों पर दो व्यक्ति बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े हुए थे। चालक सीट पर संजय कुमार थे, जबकि साथ में जयपाल थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस और सरकारी वाहन की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बलद्वारा पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सा अधिकारी ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। होमगार्ड जवान की अचानक हुई मौत से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

सरकाघाट डीएसपी संजीव के बोल 

सरकाघाट के डीएसपी संजीव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात को यह हादसे हुआ है और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related