नालागढ़ में खूनी वारदात, 58 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भूना; पड़ोसी पर हत्या का आरोप

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में जमीनी विवाद के चलते 58 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है, वारदात में पड़ोसी पर आरोप लगे हैं।

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद के चलते 58 वर्षीय मोहम्मद असलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। शहर के वार्ड नंबर सात निवासी असलम को हमलावर ने तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें दो गोलियां पेट और एक टांग में लगी है।

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फऱार हो गया। लहूलुहान हालत में असलम को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। फायरिंग करने वाला व्यक्ति घायल का पड़ोसी बताया जा रहा है। वारदात के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मोहम्मद असलम को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर विवाद इस हमले की वजह बना है। हालांकि, विवाद कब से चल रहा था और किन परिस्थितियों में गोलीबारी हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

नालागढ़ अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तमन्ना ने बताया कि घायल व्यक्ति के पेट में दो और टांग में एक गोली लगी है। पेट में गोलियां लगने के कारण अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रैफर किया गया है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। नालागढ़ क्षेत्र में बीते कुछ समय से सामने आ रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच इस ताजा वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के मछुआरों को बड़ी राहत! 100 रुपये किलो MSP, 50 हजार तक मिलेगा मुआवजा

हिमाचल प्रदेश के मछुआरों के लिए दो बड़ी योजनाएं...

हिमाचल में नौकरी का मौका! बारबेक नेशन में 400 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर को इंटरव्यू

हिमाचल में बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर...