औट बाजार में बेकाबू जीप का कहर, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर; 3 राहगीरों को कुचला

--Advertisement--

हिमाचल के औट बाजार में तेज रफ्तार जीप ने एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी, हादसे में 3 राहगीरों के कुचलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

हिमखबर डेस्क

औट बाजार में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक बड़ा सडक़ हादसा पेश आया। कुल्लू से मंडी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार जीप (एचपी 89-8240) के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और औट बाजार में सडक़ किनारे खड़ी 5 गाडिय़ों को एक के बाद एक लाइन से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में सडक़ से गुजर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए नगवाई अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के मछुआरों को बड़ी राहत! 100 रुपये किलो MSP, 50 हजार तक मिलेगा मुआवजा

हिमाचल प्रदेश के मछुआरों के लिए दो बड़ी योजनाएं...

हिमाचल में नौकरी का मौका! बारबेक नेशन में 400 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर को इंटरव्यू

हिमाचल में बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हेल्पर...