नालागढ़ ग्रेनेड बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, खेत से मिला दूसरा ग्रेनेड भी सुरक्षित नष्ट

--Advertisement--

सोलन के नालागढ़ में ग्रेनेड बरामदगी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं खेत से बरामद दूसरे ग्रेनेड को सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्रेनेड बरामदगी के मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ पुत्र प्यारा, निवासी गांव मजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसकी पत्नी किरना को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी के मकान के साथ लगते खेत से एक और ग्रेनेड बरामद किया। इससे पहले भी पुलिस द्वारा एक ग्रेनेड बरामद किया गया था। इस तरह मामले में अब तक दो ग्रेनेड बरामद किए जा चुके हैं।

बरामद दोनों ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के मकान और उसके आसपास के क्षेत्र में भी बम निरोधक दस्ते की सहायता से गहन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान पुलिस को कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं। मामले की जांच को व्यापक बनाने के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

SIT मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बरामद ग्रेनेड के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में 29 सितंबर को मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ बरामदगी से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है। बद्दी पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...

विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर किया गुमराह

विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.20...