जब चिरप्रतिद्वंदी रही नेता के साथ मंच पर आए मनकोटिया, 5 बार हुए आमने-सामने; अब निधन पर सरवीण ने शेयर की चर्चित फोटो

--Advertisement--

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन के बाद शाहपुर की राजनीति से जुड़ी पुरानी तस्वीर एक बार फिर चर्चा में है। मनकोटिया और सरवीण चौधरी लंबे समय तक चुनावी प्रतिद्वंद्वी रहे और दोनों नेताओं के बीच पांच चुनावी मुकाबले हुए। वर्ष 2022 में मनकोटिया के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों एक ही मंच पर भी नजर आए थे। सरवीण चौधरी ने मनकोटिया के निधन पर शोक जताते हुए उनके साथ की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर 2022 से पहले तक उनकी चिरप्रतिद्वंदी रही सरवीण चौधरी ने भी दुख जताया है। दोनों नेताओं ने 5 बार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा।

हालांकि 2022 के चुनाव के दौरान मेजर मनकोटिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे व दोनों एक नेता एक मंच पर चुनाव प्रचार करते भी दिखे थे। मनकोटिया ने अंतिम चुनाव में सरवीण के लिए वोट मांगे थे।

लेकिन इससे पहले पूरे राजनीतिक करियर में मेजर मनकोटिया और सरवीण चौधरी चिर प्रतिद्वंदी रहे। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान मेजर मनकोटिया के भाजपा में शामिल होने पर सरवीण चौधरी उनके तियारा स्थित निवास पर मिलने पहुंची थीं, सरवीण ने वही फोटो शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया है।

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सरवीण ने लिखा संदेश

सरवीण चौधरी ने मनकोटिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक एवं पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दोनों नेता कब-कब हुए आमने-सामने

  • 1993 में पहली बार सरवीण चौधरी ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें मनकोटिया ने जीत दर्ज की थी।
  • 1998 में मेजर मनकोटिया को सरवीण के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
  • 2003 में मेजर मनकोटिया ने एक बार फिर जीत दर्ज की थी।
  • 2007 में मनकोटिया ने धर्मशाला से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
  • 2012 में मनकोटिया ने कांग्रेस के टिकट पर शाहपुर से चुनाव लड़ा, जहां भाजपा की सरवीण चौधरी जीत गईं।
  • 2017 में केवल सिंह पठानिया को कांग्रेस टिकट मिलने पर मनकोटिया ने निर्दलीय चुनाव लड़ा व फिर से सरवीण मौका मार गईं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...

850 कला अध्यापक पद बैचवाइज भरने की मांग, सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह

हिमाचल में 850 कला अध्यापक पदों को बैचवाइज भरने...