भारत से कनाडा जाकर हेयर कटिंग का काम कर रहे युवक ने अपनी कमाई और अनुभव साझा किया। बताया कि कनाडा में हेयर कटिंग से किस तरह हो रही है कमाई।
हिमखबर डेस्क
सोशल मीडिया पर आए दिन अजब-गजब सी वीडियो वायरल होती रहती है। मगर इस बीच कुछ वीडियो ऐसी होती है जो लोगों के दिल को छू जाती है। कुछ ऐसा ही हिमाचल के सौरभ खन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोग खूब पसंद र रहे हैं।
सौरभ ने इंस्टा पर चंद सेकेंड की वीडियो बनाकर अपनी लग्जरी लाइफ जो दिखाया है लेकिन इसमें दिलचस्प यह है कि वह कनाडा में एक बार्बर है। सौरभ ने वीडियो शेयर कर कहा कि आप कनाडा को पसंद नहीं करते होगे मगर मैं कुछ चीजे दिखाता हूं जो मैं अफॉर्ड ही नहीं कर पाता अगर इंडिया में होता।
इसके बाद वह युवक अपने निजी जीवन की उन चीजों को दिखाता है जिसे एक लग्जरी लाइफ स्टाइल का हिस्सा माना जाता है। अपनी स्टाइल के बारे में शेयर करते वक्त युवक बेहद खुश नजर आ रहा होता है और कई बार वह बातों ही बातों में कहता है कि भारत में बाल काटने वाले यह जिंदगी कभी नहीं जी सकते हैं।
सबसे पहले वह वीडियो में फोन दिखाता है। उसके पास एक नहीं बल्कि 2-2 I Phones होते हैं। इसके बाद वह अपने महंगे परफ्यूमस दिखाता है और फिर लैपटॉप। इसके बाद अपने महंगे ब्रांडेड जूते, एयरपॉड्स, META का AI चश्मा दिखाता है और फिर आखिरी में वह उस कैमरे को दिखाता है जिससे वह वीडियो शूट करता है।
वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।लाखों लाइक्स के साथ करोड़ों के व्यूज भी मिले हैं। Sanu_4925 ने कमेंट कर लिखा कि कानाडा में बार्बर होकर तुम यह फोन, लैपटॉप, जूते यह फोटो दिखाने से तुम्हें क्या लगता है तुम कामयाब हो?
कामयाब तो तब होते जब तुम्हारे पूरे घरवाले खुश होते यह चीजे आज है हमेशा नहीं रहेंगे। वहीं charlisinghpatel ने लिखा कि भारत में तो सबसे ज्यादा पैसे राजनेता कमा रहे हैं।

