850 कला अध्यापक पद बैचवाइज भरने की मांग, सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह

--Advertisement--

हिमाचल में 850 कला अध्यापक पदों को बैचवाइज भरने की मांग उठी है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे बेरोजगार कला अध्यापकों ने 850 रिक्त पदों को बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरने की मांग उठाई है। इस संबंध में बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया है।

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संघ पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित कला अध्यापक लंबे समय से नियुक्ति की राह देख रहे हैं। कई अभ्यर्थी अब निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके हैं, जबकि कई अन्य अभ्यर्थियों की उम्र भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में देरी होने से पात्र अभ्यर्थियों के सामने रोजगार का अवसर हाथ से निकलने का खतरा बना हुआ है।

संघ ने सरकार से मांग की है कि 850 कला अध्यापक पदों को जल्द भरने के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बेरोजगार कला अध्यापकों को राहत मिल सके।

बेरोजगारों में संदीप कुमार सुनील कुमार आशीष कुमार यशवंत सिंह, नवीन कुमार, सुरेश कुमार इत्यादि अन्य बेरोजगारों ने कहा की उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्कूलों में ड्राइंग मास्टर के बैच वाइज पद भरेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC में 5वीं रैंक से सेना के मेजर तक, फिर राजनीति में रखा कदम

UPSC परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल करने वाले अधिकारी...

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कैंप, 50 लोगों की जांच; मुफ्त दवाइयां भी बांटी

गोगा मोहड़ा में आयुर्वेदिक वैलनेस सेंटर मोहड़ा ने स्वास्थ्य...