V Music Production यूट्यूब चैनल पर नया शिव भजन रिलीज हुआ है। भजन सुनें और Like, Comment व Share कर अपना प्यार और आशीर्वाद दें।
शाहपुर – नितिश पठानियां
शिव भक्तों के लिए खुशी की खबर है। लोकप्रिय शिव भजन चंद्र बनू सिरताज का नया वीडियो अब V Music Production के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। भजन के रिलीज होने के बाद इसे लेकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
भजन से जुड़े कलाकार विक्रांत भंद्राल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उनका एक और शिव भजन उनके अपने यूट्यूब चैनल V Music Production पर आ चुका है। उन्होंने सभी से भजन को अपना प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की है।
उन्होंने लोगों से भजन को Like, Comment और Share करने का भी आग्रह किया, ताकि यह भजन अधिक से अधिक शिव भक्तों तक पहुंच सके।

