एशियन गेम्स में पहली बार MMA शामिल, भारत ने जीता ऐतिहासिक पदक; जानिए कौन हैं सुचिका तारियाल

--Advertisement--

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में MMA में भारत का पहला पदक जीता है। MMA इस बार एशियन गेम्स में पहली बार पदक स्पर्धा के रूप में शामिल हुआ है। सुचिका ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

हिमखबर डेस्क

भारत की सुचिका तरियाल ने सोमवार को एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की पारंपरिक 60 किलोग्राम भार वर्ग की मिश्रित मार्शल आट्र्स (एमएमए) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। इस के साथ वही इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई।

आज यहां 36 साल की भारतीय फाइटर को नागोया सिटी इनाए स्पोट्र्स सेंटर में हुए कड़े सेमी-फ़ाइनल मुकाबले में सिंगापुर की टेओ हुई हून से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले का फैसला करने के लिए एक अतिरिक्त मिनट का समय लेना पड़ा था।

एमएमए में सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाडिय़ों को पदक मिलता है, क्योंकि एशियाई खेलों में कांस्य पदक के लिए अलग से कोई प्लेऑफ नहीं होता है। सुचिका तरियाल ने रविवार को क्वार्टर-फ़ाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर अपना पदक पक्का कर लिया था।

जानिए कौन है सुचिका तरियाल?

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली अनुभवी कॉम्बैट-स्पोर्ट एथलीट सुचिका ने जू-जित्सु और एमएमए में आने से पहले जूडो में अपनी पहचान बनाई थी। वह आठ बार की नेशनल जूडो चैंपियन हैं और उन्होंने 2019 कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। सुचिका ने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिलाओं के 57 किग्रा जूडो प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था।

सुचिका ने 2017 में एमएमए में पर्दापण किया था, जिसके बाद उन्होंने इस खेल से सात साल का ब्रेक लिया, लेकिन जूडो और जू-जित्सु में हिस्सा लेती रहीं और 2024 में प्रोफेशनल एमएमए में वापसी की। वह इस साल की शुरुआत में एशियन मिक्स्ड मार्शल आट्र्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर एशियन गेम्स में पहुंची थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...